Breaking News

अंबिकापुर,@31 वाहन चालकों का ड्राइविंगलाइसेंस किया गया निलंबित

Share

अंबिकापुर,27 मई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अम्बिकापुर में 1 जनवरी 2025 से 27 मई 2025 तक आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं वाहन चेंकिग के दौरान खामी पाए गए वाहन चालकों के विभिन्न मोटरयान की धाराओं के तहत ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु भेजा गया। जिसमें से क्षेत्रीय परिवहन द्वारा कुल 31 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन प्रस्तावित प्रकरण में से सभी प्रकरणों को निलंबन की कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा थाना गांधीनगर के आपराधिक प्रकरण में भी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा 3 ड्राइविंग लाइसेंस को 3 माह के लिए वाहन चालकों को अनुज्ञप्ति धारण करने से निरर्हित किया गया है। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया है कि सड¸क दुर्घटनाओं में कमी लाने व अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply