गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,27 मई 2025(ए)। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नगर निगम परिसर से जोगी की 700 किलो वजनी कांस्य प्रतिमा को हाइड्रा क्रेन की मदद से रात को उठाते हुए सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया। इस मामले में दीपक शर्मा और प्रदीप जायसवाल नाम के दो भाजपा नेताओं को पुलिस ने नोटिस जारी कर तलब किया है। 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण होना था, लेकिन इससे दो दिन पहले ही यह मूर्ति रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। बाद में यह प्रतिमा गौरेला बस स्टैंड के पास मिली, लेकिन ये अभी तक नहीं पता चल पाया कि किसके आदेश पर ऐसा किया गया।सूत्रों का कहना है कि बिना अनुमति के तीन दिन पहले प्रतिमा ज्योतिपुर चौक पर लगाई गई थी, जिस पर मुख्य नगर अधिकारी ने नोटिस देकर इसे हटाने को कहा था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur