Breaking News

अंबिकापुर@घर पर गिरा आकाशीय बिजली, युवक की मौत,पत्नी, बच्चे व मां गंभीर

Share

अंबिकापुर,27 मई 2025 (घटती-घटना)। तेज गरज चमक के बीच हुई बारिश के बीच मैनपाट के ग्राम बरिमा पाकरीपारा में घर पर गिरे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि इसकी पत्नी,दो बेटियां व मां झुलस गई। जिसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मैनपाट के ग्राम बरिमा के पाकरिपारा में मंगलवार को हुई तेज गरज व चमक के बीच बारिश के दौरान 35 वर्षीय लाल माझी के घर पर आकाशीय बिजली गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाज की चपेट में आने से मृतक की पत्नी सधाई 32 वर्ष, पुत्री बबली 11 वर्ष, अमरीकन 8 वर्ष और मां सुखनी 55 वर्ष झुलस गई। जिन्हें नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान सभी घर में थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply