Breaking News

अंबिकापुर@राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में अमन,नैन्सी व संजना का हुआ छत्तीसगढ़ टीम में चयन

Share

अंबिकापुर,27 मई 2025 (घटती-घटना)। चौथी सब-जूनियर फर्स्ट फाइव व दूसरी सब-जूनियर मिक्स नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता इंदौर मध्यप्रदेश में 28 से 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सरगुजा नेटबॉल संघ से तीन खिलाडिय़ों का छाीसगढ़ टीम में चयन हुआ। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया सरगुजा जिला नेटबॉल संघ से बालक वर्ग से अमन ठाकुर एवं बालिका में संजना मिंज, नैन्सी बिंद का चयन हुआ है। खिलाड़ी नियमित रूप से गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करते हैं। सरगुजा नेटबॉल खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। सरगुजा जिला से चयनित तीनों खिलाडिय़ों को नेटबॉल संघ के सचिव रजत सिंह,सौरभ सिन्हा,गौरव सिंह,केपी सिंह, खुशबु गुप्ता के साथ जिला नेटबाल संघ परिवार व सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply