Breaking News

रायपुर@ नक्सल ऑपरेशन में शहीद जवान को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

Share

विशेष विमान से गुजरात भेजी जाएगी पार्थिव देह
रायपुर,23 मई 2025 (ए)।
सुकमा और बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में शहीद सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि दी। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी शहीद हो गए थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में लाया गया। गमगीन माहौल में मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर विशेष विमान से एयरलिफ़्ट कर गुजरात भेजा जाएगा।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply