Breaking News

जांजगीर चांपा@सक्ती रियासत के राजा और बीजेपी नेता धर्मेंद्र सिंह को भेजा गया जेल

Share

रेप केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 12 साल की सजा,
जांजगीर चांपा,22 मई 2025 (ए)। सक्ती रियासत के राजा और भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह को अप्राकृत यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने 12 साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है,जहां वे न्यायिक हिरासत में हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र सिंह जिला पंचायत के सदस्य भी हैं और स्वर्गीय राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र हैं। उन पर आरोप था कि उन्होंने राजपरिवार के ही एक महिला के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उनके खिलाफ यह मामला लम्बे समय से न्यायालय में विचाराधीन था,जिस पर अब फैसला आ गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नशा मुक्ति को लेकर विद्या दीदी ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारी संस्था की सरगुजा संभाग संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी …

Leave a Reply