Breaking News

बलरामपुर@बलरामपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में आग लगी, मचा हड़कंप

Share


  • बलरामपुर,22 मई 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के बिजली सप्लाई कमरे में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
    बिजली सप्लाई चैंबर में लगी आग
    बलरामपुर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बिजली सप्लाई कमरे में गुरूवार सुबह आग लग गई. आग की लपटें जब तेजी से बढ़ने लगी तो बाहर धुआं फैलने लगा.
    लोगों ने दी अधिकारियों
    को सूचना…

    आसपास मौजूद लोगों की नजर आग पर पड़ी,जिसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम भी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची।
    फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग
    जिस तरह तेजी से आग फैलने लगी थी, उससे बड़ा नुकसान हो सकता था। सरकारी दस्तावेज,उपकरण को भी नुकसान हो सकता था, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझा दिया, जिससे बड़ी घटना टल गई।
    पिछले साल भी कलेक्ट्रेट के खनिज शाखा में लगी थी आग
    पिछले साल भी कलेक्ट्रेट कार्यालय के खनिज शाखा में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जलकर खाक हो गई थी। हादसे में कितना नुकसान दफ्तर को पहुंचा है इसकी भी जांच विभाग की ओर से की जा रही है।

Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply