- कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में की जा रही है समीक्षा बैठक दिए जा रहे हैं दिशा निर्देश
राजपुर/बलरामपुर,22 मई 2025 (घटती-घटना)। जिला कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में एवं मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मति नयनतारा सिंह तोमर के मार्ग दर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन लोगों ताक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस संबंध में जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी बसंत कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्मृति एक्का ने समीक्षा बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
विकासखंड राजपुर में बलरामपुर जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी बसंत कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्मृति एक्का आज बैठक लिया गया। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों को कहा गया कि आप सभी शासन द्वारा जारी किए गए नवीन सेवा जिम्मेदारी सभी को अवगत कराया जा रहा है कि दिए गए कार्यक्रम पर आप सभी की जिम्मेदारी का पालन करना सुनिश्चित हो।- बैठक में डॉक्टर बसंत कुमार सिंह ने कहा…
डॉक्टर सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रथम तिमाही में गर्भवती माता को पंजीयन करने व शासन का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ प्रथम तिमाही का बैंक खाता अपडेट रखने वह आवश्यक जानकारी रखने का निर्देश दिए गए। साथी कहां गया कि महिलाओं के पर प्रसव पूर्व अनिवार्य रूप से जांच किया जाए एवं जोखिम गर्भवती महिलाओं का विशेष तौर पर निगरानी कर जांच सुनिश्चित करें।
उपस्थित कर्मचारियों को दी गई हिदायत
डॉक्टर सिंह उपस्थित कर्मचारियों एवं मितानीनो को हिदायत देते हुए कहा कि गर्भवती महिला माता के घर जाकर प्रथम तिमाही पंजीयन करने के बाद संस्थागत प्रसव होने पश्चात टीकाकरण तक मां एवं बच्चों के स्वस्थ होने तक नियमित निगरानी करना होगा ताकि जैसा बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
जनमन की सूची उपलध कराने की बात कही गई
डॉक्टर सिंह निर्देश देते हुए कहा कि विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार को पीएम जनमन में दिए गए लाभ की सूची जल्द से जल्द उपलध कराने का के साथ-साथ डाटा को अपडेट रखने एवं केंद्र व राज्य शासन से प्राप्त होने वाली निर्देशों का समय सीमा में क्रियान्वयन का पालन करने कहा गया डॉक्टर सिंह ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों के रिकॉर्ड एवं संधारण व पोर्टल का उपयोग करने सक्रिय रहेंगे। साथ ही हिदायत देते हुए साथी हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी बिना बताए अनुपस्थित रहेंगे या कार्य में कोई कोताही बरती गई तो टी आर ओअनुसार कार्यवाही के लिए भी तैयार रहेंगे।
बैठक में उपस्थित बीएमओ रामप्रसाद तिर्की. सभी सेक्टरों के चिकित्सा अधिकारी. बीपी एम. सेक्टर पर्यवेक्षक. एस टी एस. पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सी एच ओ मितानिन कार्यक्रम के बी सी एम टी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur