Breaking News

अंबिकापुर@प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का आज करेंगे उद्घाटन

Share


  • अंबिकापुर,21 मई 2025 (घटती-घटना)।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 22 मई 2025 को अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत देश के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी प्रातः 09ः30 बजे वर्चुअल माध्यम से जुड़कर रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे 1337 स्टेशनों में जो 103 स्टेशन बनकर तैयार हुए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें बिलासपुर मंडल के अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल के उरकुरा भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशन तथा नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं।इन स्टेशनों पर भव्य प्रवेश द्वार,आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग,आधुनिक प्रतीक्षालय,टिकट काउंटर,मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर,कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है।
    —00—

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply