Breaking News

कोरिया/एमसीबी@भाजपा नेता दृगपाल सिंह का सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Share


कहा जब भजपा की सरकार रहती है तब संगठन के पुराने लोगो को भूल जाते हैं…

कोरिया/एमसीबी, 20,मई 2025 (घटती-घटना)। भजपा के कद्दावर नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह का दर्द सोशल मीडिया पर छलका है भाजपा नेता दृगपाल सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लिखा कि भाजपा जब विपक्ष में रहता है तब गिने-चुने लोग सामने आते हैं ,जब गवर्मेंट रहता है तब संगठन के पुराने लोगों को भूल जाते हैं आज जहां भी कार्यक्रम होता है पुराने लोग नहीं दिखते नए-नए लोग आगे पीछे होते हैं। एमसीबी जिला में यही रवैया चल रहा है ,एक कहावत मुझे याद आती कमाने वाला धोती वाला खाने वाला टोपीवाला यह संगठन में चल रहा है। दृगपाल सिंह के फेसबुक पोस्ट से उनका दर्द स्पष्ट झलक रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एम सी बी भाजपा में सब कुछ ठीक नही चल रहा, क्या वाकई संगठन और अन्य कार्यक्रमो में पुराने लोगो को महत्व नही दिया जा रहा, इस तरह के कई सवाल खड़े होने लगे है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply