Breaking News

मनोरंजन@हरनाज कौर संधू ने कम कर लियाइतना वजन,ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके लोग

Share


2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वालीं ब्यूटी म्ीन हरनाज कौर संधू किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के बाद हरनाज अपने बढ़े वजन को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उन्हें कई पब्लिक इवेंट्स में देखा गया, जहां उनका बढ़ा वजन चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें निशाने पर लिया जाने लगा। अपने बढ़े वजन के बाद हरनाज ने लोगों को अपने ट्रांसफॉर्मेशन से भी चौंका दिया। अब ब्यूटी म्ीन अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं,जिसमें वह पहले से भी ज्यादा स्लिम लग रही हैं और उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस भी हैरान हैं। हरनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें-वीडियो और एक्टिविटीज की झलक शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें वह पिंक डीप नेक टॉप और जींस में किसी गार्डन जैसे एरिया में टहलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हरनाज इतनी स्लिम लग रही हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। ब्यूटी म्ीन के फैंस का भी कहना है कि उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है।


Share

Check Also

इश्क के रिलीज को 28 सालःअजय देवगन ने किया मजेदार पोस्ट

Share जैसे हुआ अच्छा ही हुआ, काजोल ने कॉमेट कर पूछा- हमारे कुत्ते कहां हैं?अजय …

Leave a Reply