नई दिल्ली,20 मई 2025। आईपीएल2025 का लीग स्टेज अब आखिरी दौर में है और प्लेऑफ की रेस में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। दोनों टीमों की अब अपने-अपने मुकाबले जीतने के अलावा दूसरी टीम के नतीजों पर भी नजर रहेगी।
प्लेऑफ के सारे समीकरण
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 61 मैच खेले जा चुके हैं और 4 में से 3 टीमों ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। आरसीबी पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब प्लेऑफ के एक स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर हो रही है। मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 7 जीत के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। मुंबई के 14 पाइंट हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 13 पाइंट के साथ 5वें पायदान पर है। मुंबई और दिल्ली के दोनों के 2-2 मैच बचे हुए हैं। मुंबई और दिल्ली 21 मई को आमने-सामने होंगे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। वहीं, मुंबई की टीम अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में 26 मई को पंजाब किंग्स से ही भिड़ेगी। यानी अगले एक हफ्ते में खेले जाने वाले इन 3 मैचों के रिजल्ट पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी हुई है।
एमआईऔर डीसी को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?
अगर मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए मलीफाई कर लेगी और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। वहीं, दिल्ली अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। इस सूरत में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस को हरा देती है, लेकिन पंजाब किंग्स से हार जाती है और एमआई फिर पीबीकेएस को हरा देती है, तो 5 बार की चैंपियन मुंबई मलीफाई कर जाएगी। यानि दोनों टीमों की किस्मत का फैसला होने में पीबीकेएस के खिलाफ मुकाबलों की अहम भूमिका होने वाली है।
जारी है प्लेऑफ का रोमांच
लीग स्टेज के आखिरी कुछ मैच अब प्लेऑफ की तस्वीर तय करेंगे। एमआईऔर डीसी दोनों के पास मौका है, लेकिन हर नतीजा खेल के समीकरण को बदल सकता है। पीबीकेएस के खिलाफ दोनों टीमों के प्रदर्शन का भी बड़ा असर पड़ेगा। ऐसे में आईपीएल २025 का ये अंतिम हफ्ता फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur