Breaking News

नई दिल्ली@शिल्पा शिरोडकर कोहुआ कोरोना,

Share


नई दिल्ली,19 मई2025(ए)। एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उनके पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रही हैं। शिल्पा के फैंस को जैसे ही उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है उसके बाद से वो परेशान हो गए हैं। वो कमेंट करके उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस फैल रहा है। नए वैरिएंट की चपेट में कई लोग आ चुके हैं।
शिल्पा शिरोडकर का पोस्ट हुआ वायरल
शिल्पा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-सुरक्षित रहिए और हार्ट इमोजी पोस्ट की। उन्होंने लिखा-हैलो दोस्तों,मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। आप लोग सुरक्षित रहिए और मास्क लगाइए। शिल्पा के पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी कमेंट किया है. उन्हें शिल्पा की चिंता हो रही है।
सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा-हे भगवान!!! अपना ख्याल रखना शिल्पाज्जल्दी ठीक हो जाओ। चुम दरांग ने लिखा- जल्दी ठीक हो जाओ..साथ में हार्ट इमोजी पोस्ट किया. शिल्पा की बहन नम्रता ने लिखा-गेट वेल सून। बता दें सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये साफ किया है जो वेरिएंट फैल रहा है वो पिछले वेरिएंट्स के मुकाबले में ज्यादा संक्रामक नहीं है।स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए हुए बयान के मुताबिक 27 अप्रैल से 3 मई के बीच में 14,200 नए मामले है।


Share

Check Also

इश्क के रिलीज को 28 सालःअजय देवगन ने किया मजेदार पोस्ट

Share जैसे हुआ अच्छा ही हुआ, काजोल ने कॉमेट कर पूछा- हमारे कुत्ते कहां हैं?अजय …

Leave a Reply