Breaking News

अंबिकापुर@ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में तिरंगा और सिंदूर यात्रा में शामिल होंःभारत सिंह सिसोदिया

Share


  • अंबिकापुर,17 मई 2025 (घटती-घटना)। गौरवशाली ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में दिनांक 18 मई, रविवार को तिरंगा यात्रा (गुरु नानक चौक से विवेकानंद चौक) एवं सिंदूर यात्रा (जय स्तंभ चौक से विवेकानंद चौक, अंबिकापुर) का आयोजन शाम 4ः30 बजे किया जा रहा है।
    भारत सिंह सिसोदिया ने इस महत्वपूर्ण आयोजन में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, आम नागरिकों,शासकीय एवं अशासकीय कर्मचारी गणों, छात्र-छात्राओं,भूतपूर्व सैनिकों, सुरक्षा बलों एवं व्यापारिक संस्थानों को सादर आमंत्रित किया है।
    उन्होंने सभी माता एवं बहनों से विशेष आग्रह किया है कि वे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए आयोजित इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय गौरव का हिस्सा बनें। श्री सिसोदिया ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बलों के सम्मान में आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि इस राष्ट्रीय हित में आयोजित यात्रा में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

Share

Check Also

बैकुंठपुर@ पर्वतारोहण,व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर पंचमढ़ी हेतु कोरिया जिले से 50 सदस्यीय टीम रवाना

Share -संवाददाता-बैकुंठपुर, 23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त …

Leave a Reply