Breaking News

अंबिकापुर@भारतीय सेना के सम्मान में सरगुजा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Share


  • अंबिकापुर,17 मई 2025 (घटती-घटना)। आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टोलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा का आयोजन सरगुजा पुलिस द्वारा 17 मई को किया गया। रक्षित केंद्र से पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली निकालकर तिरंगा यात्रा की शुरुवात की गई। जिसे एसपी राजेश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सरगुजा पुलिस के तिरंगा यात्रा रैली से पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। सरगुजा पुलिस के जवान अपने हाथों में तिरंगा लिए देश के सुरवीर सैनिकों को उनके अदम्य साहस एवं पराक्रम के लिए सम्मान प्रकट किया गया। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से रवाना होकर जयस्तम्भ चौक,पुराना बस स्टैंड, ब्रम्ह रोड,संगम चौक,घड़ी चौक,गाँधी चौक,आकाशवाणी चौक, मिशन चौक, प्रतापपपुर चौक लरंगसांय चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंची,सरगुजा पुलिस की देशभक्ति एवं जनसेवा से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा से नागरिको मे देशभक्ति का संचार हुआ एवं भारतीय सैनिको के जज्बे को सलाम किया गया

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply