Breaking News

जशपुर,@पेंशन प्रकरण में लापरवाही, बीएमाओ निलंबित

Share

जशपुर,17 मई 2025 (घटती-घटना)। बगीचा विकासखंड के बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) मनीराम यादव को सेवा संबंधी लापरवाही और पेंशन प्रकरण में निष्कि्रयता बरतने के कारण सरगुजा संभाग के कमिश्नर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। शासकीय हाई स्कूल चंपा में कार्यरत रहे सेवानिवृा भृत्य अर्जुन राम ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जब कलेक्टर रोहित व्यास से गुहार लगाई,तो एक निष्पक्ष जांच का मार्ग प्रशस्त हुआ। अर्जुन राम का आरोप था कि उनके पेंशन और सेवा-स्वत्व संबंधित दस्तावेज जानबूझकर बीईओ कार्यालय में लंबित रखे गए और उन्हें कई महीनों से अनदेखा किया जा रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की। रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने संभागायुक्त को निलंबन की अनुशंसा की, जिस पर संज्ञान लेते हुए कमिश्नर ने बीईओ मनीराम यादव को निलंबित कर दिया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ पर्वतारोहण,व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर पंचमढ़ी हेतु कोरिया जिले से 50 सदस्यीय टीम रवाना

Share -संवाददाता-बैकुंठपुर, 23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त …

Leave a Reply