Breaking News

सूरजपुर@शिवशंकर साहू (पौधा) बने भाजपा शहर मण्डल के उपाध्यक्ष

Share


सूरजपुर,25 मई 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुशंसा से सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं शहर मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा के द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता शिवशंकर साहू(पौधा) को शहर मण्डल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि श्री साहू वर्ष 2013 से भाजपा में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने भाजपा में अपनी शुरूआत बूथ अध्यक्ष से करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष की भी कमान संभाल चुके हैं। नवनियुक्त शहर उपाध्यक्ष शिवशंकर साहू(पौधा) ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जो महाी जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी की रीति और नीति के अनुरूप सभी कार्य करते हुए अपनी भागीदारी व जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर जिला सहित शहर भाजपा के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है। इस घोषणा के पश्चात श्री साहू ने अपनी इस नियुक्ति हेतु महिला बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी,प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, जिला कोषा ध्यक्ष थलेश्वर साहू,निवृत मान शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जू) सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply