Breaking News

अंबिकापुर@29 लीटर महुआ शराबव 295 किलो महुआ लहानके साथ तीन गिरफ्तार

Share

  • अंबिकापुर, 14 मई 2025 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा में अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री किया जा रहा था। आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने अलग-अलग तीन स्थानों पर छापेमारी कर 29 लीटर महुआ शराब व 295 किलो महुआ लहान जत किया है। उडऩदस्ता टीम ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
    जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 14 मई को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना मणिपुर अंतर्गत मठपारा में एक ही मोहल्ले मेंतीन लोगों द्वारा भारी मात्रा में शराब निर्माण कर बेचा जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला अबाकारी अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मठपारा निवासी रामधनी तिग्गा के कजे से 10 लीटर महुआ शराब एवं 60 किलोग्राम महुआ लहान, कविता यादव के कजे से 7.5 लीटर महुआ शराब तथा लगभग 80 किलोग्राम महुआ लहान व विमला साहू के कजे से 12 लीटर महुआ शराब एवं 80 किलोग्राम महुआ लहान जत किया है। टीम ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क)(च) 34(2) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं संगीता सक्रिय रहे।

Share

Check Also

सोनहत/ कोरिया@ सोनहत में सरकारी आवास का अजब खेल! आदेश हीरलाल के नाम,कब्जा किसी और का…

Share एसडीएम के आवंटन आदेश के बाद भी आवास के लिए भटक रहा कृषि विभाग …

Leave a Reply