Breaking News

अंबिकापुर@ग्राम दावा के श्री श्याम गौशाला में नए गौशेड और दो सोलर हाई मास्ट लाइट्स का उद्घाटन

Share


आरआरवीयूएनएल की सीएसआर पहल के तहत सड़क सुरक्षा और गौ-रक्षण का प्रयास

अंबिकापुर,13 मई 2025(घटती-घटना)। जिले के उदयपुर लॉक के दावा गांव में स्थित श्री श्याम गौशाला में निर्मित नए गौशेड और दो सोलर हाई मास्ट लाइट्स का सोमवार को लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक श्री राजेश अग्रवाल द्वारा किया गया। सड़क दुर्घटनाओं को घटाने एवं गायों की सुरक्षा यह परियोजना का मुख्य उद्देश्य।
विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने रिबन काटकर समारोह की शुरुआत की, इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़ने की क्रिया की। इसके साथ ही 100 से अधिक गायों को केले,गुड़ और चने अर्पित किए गए, जो इस अवसर को और भी विशेष बना रहे थे।
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत विकसित इन दोनों कार्यों से सड़क पर घूमने वाली बेसहारा गायों के लिए एक सुरक्षित आश्रय प्रदान होगा, विशेषकर वे गायें जो राष्ट्रीय राजमार्ग तारा से अंबिकापुर तक बार-बार देखी जाती थीं।
इस परियोजना के जरिए गायों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को भी रोका जाएगा। यह पहल स्थानीय समुदाय को मवेशी प्रबंधन में सहायता प्रदान करने के साथ-साथ टिकाऊ और मानवता पूर्ण प्रथाओं को बढ़ावा देने का भी उद्देश्य रखती है।
समारोह में आरआरवीयूएनएल के मुख्य अभियंता श्री बाबूलाल वर्मा,उप अभियंता श्री लालचंद बरेसाह,श्री पवन ओझ,अदानी नेचुरल रिसोर्सेस सरगुजा के चीफ ऑफ़ क्लस्टर श्री मनोज कुमार शाही,भू विभाग प्रमुख श्री राजेश साव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में रामगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री प्रभोध सिंघल, देवरी मंडल अध्यक्ष श्री अखंड विधायक सिंह,उदयपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अनिल सिंह, और जिला मंत्री श्री राधे श्याम भी विशेष रूप से मौजूद थे।
इसके अलावा गौशाला समिति के सदस्य देवनारायण यादव (अध्यक्ष),आशीष अग्रवाल (सचिव),और शेखर सिंह देव (उपाध्यक्ष) के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
आरआरवीयूएनएल और अदानी फाउंडेशन की यह संयुक्त पहल सामाजिक और पर्यावरणीय सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply