अंबिकापुर,13 मई 2025(घटती-घटना)। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सूरजपुर के जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक वि0 श्यामनगर का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। आस्था राजवाड़े ने कक्षा 10 वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर सूरजपुर जिले के टाप टेन सूची में दूसरा स्थान और विकास खंड के टापटेन सूची में पहला स्थान बनाकर विद्यालय और विकास खंड का नाम रौशन किया है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक वि श्यामनगर में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य प्रदीप कुमार जायसवाल ने विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को का मुंह मीठा कराया और पुष्प हार पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि इन उत्कृष्ट विद्यार्थियों ने हमारे विद्यालय को गौरवान्वित किया है। प्राचार्य ने अथक परिश्रम से विद्यालय का शत-प्रतिशत परीक्षा फल देने के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दिया। राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने अपनी तरफ से उत्कृष्ट विद्यार्थियों को उपहार में डाक्यूमेंट फाईल, कापी और पेन देकर सम्मानित किया। और बधाई व शुभकामनाएं दिया। अजय चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामनगर की कुमारी आस्था रजवाड़े 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला स्तरीय हाई स्कूल टापटेन सूची मे दूसरा स्थान और विकास खंड स्तरीय टापटेन सूची मे पहला स्थान प्राप्त किया है। विकास खंड स्तरीय हायर सेकेंडरी टापटेन सूची मे डीगमणि दूसरा और नीलम तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय स्तर पर कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान कुमारी डीगमणि,86.4 प्रतिशत, द्वितीय स्थान कुमारी नीलम 82.4 प्रतिशत और उमाशंकर ने 78.8 प्रतिशत अंक हसिल कर तीसरा स्थान पर प्राप्त किया। विद्यालय स्तर पर कक्षा 10 वीं में प्रथम कुमारी आस्था राजवाड़े 95 प्रतिशत,द्वितीय मोहन 85 प्रतिशत और ललिता ने 84.8 प्रतिशत अंक हसिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है। इस वर्ष कक्षा 12 वीं के होनहार छात्र उमाशंकर का चयन अग्निवीर आर्मी 2025 के लिए हुआ है। इस उपलçध पर सम्पूर्ण अंचल गौरान्वित हुआ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur