Breaking News

अंबिकापुर@केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सांैपा ज्ञापन

Share

अंबिकापुर,12 मई 2025 (घटती-घटना)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की सरगुजा इकाई ने जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप सरगुजा जिले में कृषी विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग की है। केंद्रीय कृषि मंत्री के अम्बिकापुर आगमन के 1 दिन पूर्व सौंपे गये इस ज्ञापन में आदिवासी बहुल कृषि प्रधान सरगुजा संभाग के लिए इसे समय की जरूरत बताया है। 6 सूत्रीय ज्ञापन में यह संबोधित किया गया है कि कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से सरगुजा क्षेत्र की परंपरागत खेती विधि में नवाचार आने से खेती का नया मॉडल बनेगा। क्षेत्र की कृषि उन्मुखी अर्थव्यवस्था को नए अनुसंधान का लाभ प्राप्त होगा साथ ही फसलों की विद्यमान स्थानीय प्रजाति के अधिक उपज का मार्ग प्रशस्त होगा। इन कदमों से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पलायन रुकेगा। इस दौरान एन एस यु आई के सदस्य राधे अग्रवाल, अभिषेक सोनी, अतुल यादव, सुशील कसेरा, संचर नवाज़, अंकित जायसवाल, आयुष जायसवाल आदि भी मौजूद थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply