अम्बिकापुर,09 मई 2025 (घटती-घटना)। गांधनपुर मुख्य मार्ग के समीप शासकीय भूमि पर पक्के का निर्माण कराया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर निगम, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान घर वालों ने विरोध भी किया। महिलाएं जेसीबी के सामने खड़े होकर कार्रवाई न की बात पर अड़ी रहीं। महिला पुलिस युवतियों को हटाया इसके बाद कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार आर कुजूर जो कि गांधनपुर चंदू गैरेज के समीप का रहने वाला है। इसका शासकीय भूमि पर पूर्व में कच्चे का मकान था। जो कि काफी लंबे समय से काबिज है। इस बीच उक्त भूमि पर कच्चे मकान को ढहा कर पक्के का निर्माण करा रहा था। सूत्रों के अनुसार मकान के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी बनाया जा रहा था। जिसकी शिकायत लोगों ने जिला प्रशासन से की थी। शिकायत के बाद उक्त भूमि पर स्टे लगा हुआ था। इसके बावजूद भी आर कुजूर द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश के बाद शुक्रवार को नगर निगम,राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी लेकर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान घर वालों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। दो युतियां जेसीबी के सामने खड़े होकर अतिक्रमण न हटाने की बात पर अड़ी रहीं। इसके बाद महिला पुलिस दोनों युवतियों को वहां से पकडकर हटाई इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur