सूरजपुर,08 मई 2025 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर जिले के ग्राम कोट पटना आगमन पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव एवं एनएसयूआई जि़लाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जाने के दौरान बीच रास्ते में ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है बढ़ते अपराधों पर सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है इसी बीच सूरजपुर जिले में भी लगातार अपराध होते जा रहे है व अपराधी निर्भीक होकर घूम रहे है कुछ दिन पूर्व सूरजपुर जिले में एक नाबालिक बालिका की जघन्य हत्या की गई 15 दिनों से आरोपी निर्भीक होकर घूम रहा था जब मुख्यमंत्री का आगमन होना था तब अफरा-तफरी में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बताया कि छाीसगढ़ प्रदेश अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है न कोई अपराध रोके जा रहे है और न ही अपराधी पकड़ा रहे है। शांत रहने वाला प्रदेश में आज अपराध हर जिले हर गांव में हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की चुप्पी समझ से परे है एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है तब से अपराध चरम सीमा पर है। हत्या एवं बलात्कार की घटना बढ़ती जा रही है। सूरजपुर जिले में भी लगातार भाजपा की सरकार में अपराध हो रहे है। सरकार,प्रशासन एवं पुलिस का आपराधिक घटनाओ पर कोई रोक नहीं है। इन्ही सब मामलो को लेकर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जाने के दौरान घबराकर पुलिस ने रास्ते से गिरफ्तार कर बसदेई चौकी में रखा गया इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल जायसवाल, लक्ष्मण राजवाड़े,संतोष सिंह, परमेश्वर राजवाड़े, एन एस यू आई प्रदेश सचिव राजेश साहू,विक्की समझदार,शिवम साहू, मुस्तफा खान,विजय ठाकुर,उाम यादव, लिवनेश सिंह,अमन रवि,नुमान अली,यश दास,पीयूष कुशवाहा, अभय मिश्रा,वारिस खान,जावेद खान, आकाश मंडल,मनोज साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur