अंबिकापुर,07 मई 2025 (घटती-घटना)। ऑलनाइन सट्टा के अवैध करोबार से जुड़े एक और आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भोले-भाले लोगों का बैंक खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड पासबुक मुख्य स्टोरियों को देता था। उक्त खाते का उपयोग ऑनलाइन सट्टे के अवैध रुपए लेन देन में किया जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।पुलिस के अनुसार स्काईएक्सचेंज लिंग भेजकर आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खेलाए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 13 मई 2024 को तीन स्टोरिये आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा, अमित मिश्रा उफऱ् पहलू व शुभम केसरी को गिरफ्तार किया था। सभी निवासी सत्तीपारा शिव मंदिर के पास अम्बिकापुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा सट्टा खेलाए जाने के दौरान रुपयों के लेन-देन में खाते का उपयोग किया गया था। पुलिस ने उक्त खाते की बैंक से जानकारी प्राप्त की। केनरा बैंक के खाता धारक आभाष पासवान पिता कृष्णा पासवान निवासी दर्रीपारा हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बताया कि वर्ष 2023 में काम करने हेतु अपना आधार कार्ड रितिक मंदिलवार को दिया था। उक्त आधार कार्ड से रितिक मंदिलवार द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर खाता खुलवाया गया था। पुलिस ने रितिक मंदिलवार को हिरासत में लेकर आभाष पासवान के नाम पर खाता खुलवाए जाने के बारे में पूछताछ की तो वह फर्जी हस्ताक्षर कर उसका आधार कार्ड के माध्यम से खाता खुलवाने की बात स्वीकार किया। इसके अलावा उसने 14-15 अन्य लोगों के नाम से अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाना बताया और उक्त खाते का एटीएम कार्ड व पासबुक पूर्व में गिरफ्तार स्टोरिए अमित मिश्रा उर्फ पहलू को सट्टा खेलवाने के लिए देना बताया। इसके बदले में उसे कमीशन मिलने की बात बताई। मामले में पुलिस ने आरोपी सत्तीपारा निवासी रितिक मंदिलवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 467, 468, 471, 120 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur