कोरबा,06 मई 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में दंतैल हाथी ने रात्रि पहर बड़ी तबाही मचा तीन मकानों को किया छतिग्रस्त । साथ ही धान और गन्ने की फसल को भी नष्ट कर दिया। बताया जा रहा हैं की यह दंतैल हाथी मरवाही से आया है। जिले में 53 हाथी अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। लेमरू रेंज में 39 हाथियों के झुंड ने नकिया में 7 किसानों की फसल नष्ट कर दी है। बालकों के दुधीटांगर में 13 हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है। कुमुरा क्षेत्र के गीतकुंवारी में धरमजयगढ़ वन मंडल से एक दंतैल हाथी पहुंचा है। इसने पहले कुम्हारीशानी में एक युवक को कुचलकर मार डाला था। इस घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम बीजाडांड़ में हाथी ने इंद्रपाल सिंह मरावी के मकान को तोड़ दिया। उनकी बाड़ी में गन्ने की फसल और एक टंकी को भी नष्ट किया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर भगाया। इसके बाद हाथी ने सुखाबहरा में भंवर सिंह और कन्हैया के मकानों को तोड़कर वहां रखा धान खा लिया। वन विभाग हाथियों पर लगातार नजर रख रहा है। विभाग ने हाथियों के विचरण वाले क्षेत्र के आसपास के गांवों में मुनादी कराई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है साथ ही हाथियों के साथ छेड़छाड़ न करने की भी हिदायत दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur