Breaking News

अंबिकापुर@वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जनरल परेड की ली गई सलामी

Share


  • अंबिकापुर,02 मई 2025 (घटती-घटना)। रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आज दिनांक 02/05/25 को आयोजित जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ली गई,परेड के निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण कर बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया, आपराधिक मामलो,चोरी एवं संदिग्धों तक पुलिस को मदद पहुंचाने में सहायक पुलिस डाग के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं नियमित अभ्यास कराने के निर्देश डॉग हैंडलर को दिए गए,परेड के मधुर धुन के लिए सुसज्जित पुलिस बैंड टीम कों प्रोत्साहित किया गया।जनरल परेड के निरीक्षण पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच की गई,वाहनो के खामियों को तत्काल दुरूस्त कराने एवं वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात पुलिस लाईन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए। अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी/कर्मचारियों कों प्रोत्साहित किया।
    जनरल परेड के दौरान थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री मयंक मिश्रा, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत,थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर,थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय,थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक शशिकांत सिन्हा सहित थाना/चौकी एवं कार्यालय से कुल 196 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply