Breaking News

अंबिकापुर@रॉड से कर रहा था मारपीट,पिता ने लुंगी से गला दबाकर बेटे की कर दी थी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Share


  • अंबिकापुर,02 मई 2025 (घटती-घटना)। युवक की हत्या के मामले में सीतापुर पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। युवक 23 अपै्रल की देर रात को एक शादी कार्यक्रम से घर आया था और मां-पिता व बहन से विवाद करने लगा। युवक रॉड से पिता को मार रहा था। इस दौरान पिता ने लुंगी से उसकी गला दबा दी और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
    जानकारी के अनुसार शिवशंकर पैकरा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सूर बखरी पारा का रहने वाला है। वह 24 अपै्रल को सीतापुर थाने में जानकारी दी थी कि उसका भाई शिवनारायण 23 अपै्रल की रात को शादी में ग्राम करियासूर गया था। परिवार के लोगों को लगा कि देर रात को वह शादी से वापस आकर सो गया होगा। दूसरे दिन सुबह शिवनारायण का दोस्त उसे उठाने गया तो वह मृत अवस्था में था। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव का पीएम करवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण गला दबाने से होना पाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज किया। वहीं पुलिस ने उसके पिता से पूछताछ की तो वह अपने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी पिता राजेंद्र पैकरा पिता जगमोहन पैकरा उम्र 60 को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि मृतक शिवनारायण 23 अपै्रल को शादी से देर रात को वापस घर लौटा था। वह किसी बात को लेकर मां,बहन व पिता के साथ विवाद करने लगा। पिता बीच बचाव कर रहा था। मारपीट किए जाने की डर से मां व बहन घर से भाग गए थे। इसके बाद बेटे ने रॉड से पिता के साथ मारपीट करने लगा। आवेश में आकर पिता ने बेटे के गर्दन में लुंगी लपेट कर दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को घसीटकर उसके कमरे में खाट में सुला दिया था। सीतापुर पुलिस ने आरोपी पिता राजेंद्र पैकरा के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply