Breaking News

अंबिकापुर@विपश्यना ध्यान से दिनचर्या,व्यवहार में आता है सुधार

Share


  • अंबिकापुर,02 मई 2025 (घटती-घटना)। विपश्यना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित धम्म अंचल विपश्यना ध्यान केन्द्र ऊंचडीह (रघुनाथपुर के पास) अंबिकापुर में 20 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित की गई। विपश्यना के समाज में सकारात्मक प्रभाव को दृष्टिगत,देश में स्थित सामाजिक संगठन पिरामल फाउंडेशन द्वारा ओडि़शा से गांधी फेलो के अंतर्गत कार्यरत नील कमल, आनंद त्रिपाठी तथा शताक्षी तिवारी को शिविर में शामिल होने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया था।
    इस शिविर में शामिल 16 वर्ष उम्र की किशोरी आस्था सोनी का कहना है कि विपश्यना ध्यान से उन्हें पढ़ाई में फोकस करने में आसानी हुई और उपयुक्त दिनचर्या निर्धारण हेतु मार्गदर्शन, व्यवहार में सुधार के लिए प्रेरणा मिला।
    सोनभद्र जिले के 37 वर्षीय साधक क्रिएटिव डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि विपश्यना साधना से अनिद्रा , तनाव में सुधार महसूस किया तथा जीवन व्यवहार में सकारात्मक प्रभाव पड़ा। धम्म अंचल विपश्यना ध्यान केंद्र ऊंचडीह अंबिकापुर में आगामी शिविर 4 से 15 मई , 18 से 29 मई, 1 से 12 जून तथा 14 से 25 जून 2025 प्रस्तावित है।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply