Breaking News

अंबिकापुर@पिता की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार

Share


  • अंबिकापुर,02 मई 2025 (घटती-घटना)। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने 7 फरवरी 2025 को अपने पिता की हत्या कर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वेल्डिंग मशीन तोडऩे की बात को लेकर पिता की लाठी डंडे, पाइप व टांगी से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
    जानकारी के अनुसार हरिहर चौहान अपने बड़े बेटा अशोक चौहान के साथ रहता था। 7 फरवरी 2025 को वेल्डिंग मशीन तोड़े जाने की बात को लेकर अशोक चौहान अपने पिता हरिहर चौहान के साथ विवाद कर रहा था। इस दौरान गुस्से में आकर वह अपने पिता की डंडे, पाइप व टांगी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने छोटे भाई को जानकारी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाशी कर रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply