Breaking News

अंबिकापुर@हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने से प्रोफेसर के खिलाफ आक्रोश

Share


  • अंबिकापुर,02 मई 2025 (घटती-घटना)। पीजी कॉलेज अंबिकापुर के एक प्रोफेसर द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक चित्रण किया गया है। इससे हिन्दू संगठनों में रोष है। प्रोफेसर द्वारा महाविद्यालय के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में आस्था की देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। इस निंदनीय कृत्य को लेकर आजाद सेवा संघ प्रदेश सचिव रचित मिश्रा और संघ के जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता के अलावा अन्य हिन्दू नेताओं ने विरोध जताते हुए थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है।
    रचित मिश्रा ने कहा है कि पूजनीय देवी के बारे में प्रोफेसर द्वारा महााविद्यालय के आधिकारिक व्हाट्सअप गु्रप में आपत्तिजनक टिप्पणी अक्षम्य है। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा नेता इंदर का कहना है कि पीजी कॉलेज के एक प्रोफेसर द्वारा कॉलेज के व्हाट्सअप गु्रप में हिन्दू देवी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है। व्हाट्सअप गु्रप में कई लोग जुड़े हैं। इनके द्वारा विरोध करने पर वह अपने आप को सही बताते हुए कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। ऐसे प्रोफेसर के खिलाफ अपरध दर्ज कराने की मांग को लेकर थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply