Breaking News

सूरजपुर@सेवनिबृत्त एक स्वभाविक प्रक्रिया,अच्छे कामको लोग रखते यादःडीआईजी/एसएसपी

Share


सूरजपुर,01 मई 2025 (घटती-घटना)। पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एएसआई रामजी राम भगत ने 39 वर्ष 1 माह तक लगातार अपनी सेवा देकर 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृा हुये। बुधवार को जिला पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि सेवानिवृति एक स्वभाविक प्रक्रिया है जो सरकारी सेवा में है उन्हें एक न एक दिन सेवानिवृत होना ही है। उनके द्वारा अपने सेवा काल में किए गए कार्य ही उनकी पहचान है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य से ही उनकी पहचान लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहती है। उन्होंने सेवानिवृत हुए एएसआई के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने सेवानिवृत हुए एएसआई को साल-श्रीफल,स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और पेंशन स्वीकृति सहित देय स्वत्वों का भुगतान के आदेश सौंपा। इस दौरान सेवा निवृा हो रहे एएसआई द्वारा सेवा के अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अनूप एक्का, थाना प्रभारी, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply