Breaking News

अंबिकापुर@एसपी ने थाना व चौकी प्रभारियों से ली क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी

Share

अंबिकापुर,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। एसपी राजेश अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों समेत थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में एसपी ने थाना व चौकी प्रभारियों से क्षेत्र के कानून व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान लंबित अपराध, लंबित शिकायत,लंबित मर्ग की जानकारी ली।
एसपी द्वारा थाना,चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करने,नशीले पदार्थ गांजा,प्रतिबंधित इंजेक्शन, अवैध शराब तस्करों पर पुलिस टीम को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना-चौकी क्षेत्र में आपराधिक प्रकरणों में शामिल गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदेहियों का डाटा संकलन कर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नए बदमाशों का नाम सूची में जोडऩे के लिए कहा गया। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों,अनुविभागिय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी, थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस मयंक मिश्रा सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply