Breaking News

अंबिकापुर,@प्रताडऩा से तंग आकर नव विवाहिता ने कर ली थी आत्महत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम टिरंग में 12 नवंबर 2024 को नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। दजेह को लेकर पति उसे प्रताडि़त करता था। प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रविना पैकरा की शादी दीपक पैकरा निवासी मायापुर सरनापारा थाना प्रतापपुर से हुई थी। शादी के बाद उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। दहेज में बाइक व रुपए की मांग करता था। इससे पीडि़ता परेशान रहती थी। परेशान होकर रविना अपने मायके चली गई थी। जहां 12 नवंबर को वह घर के बाहर कुछ दूरी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में बतौली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजन का बयान दर्ज किया। दहेज के लिए प्रताडि़त किए जाने का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी पति दीपक पैकरा पिता लक्ष्मण पैकरा उम्र 25 वर्ष निवासी मायापुर सरनापारा थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply