Breaking News

अंबिकापुर@भगवान परशुराम जयंती पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

Share


अंबिकापुर,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर मंदिर केनाबांध में भगवान परशुराम की पंचामृत से अभिषेक कर पूजा, अर्चना, आरती किया गया। साथ ही 24 घंटे का अखंड रामायण का पाठ किया गया। वहीं समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली गई। परशुराम जयंती पर नगर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा शाम को निकाली। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी के पीछे एक ही परिधान में काफी संख्या में समाज की महिलाएं चल रहीं थीं। शोभायात्रा गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से निकल कर घड़ी चौक,देवीगंज रोड,संगम चौक,महामाया चौक होते हुए स्कूल रोड से लरंगसाय चौक होते हुए देर शाम केनाबांध स्थित परशुराम मंदिर प्रांगण पहुंची। यहां भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व महा आरती के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। शोभायात्रा दौरान जगह-जगह विभिन्न समाज व संगठन के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय,सचिव विकास पाण्डेय, आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा,द्वितेंद्र मिश्रा, निवास अयंगर,चंद्रसेन तिवारी, दीपक मिश्रा, विनोद तिवारी,पुरुषोाम मिश्रा, सुनील तिवारी, अनिल तिवारी,अनिल दुबे,विश्वास तिवारी, प्रमोद दुबे, अशोक पांडेय, सूर्यनाथ तिवारी, वसुधा तिवारी,स्मिता तिवारी, अनुभा डबराल,आदित्य पांडेय, प्रियम पांडेय, ऋषभ पांडेय,रवि पांडेय,हर्ष पांडेय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply