Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी

Share

यूपीएससी मेंस पास करने वालों को मिलेगी एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि
सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर आदेश जारी
रायपुर,29 अप्रैल 2025 (ए)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को अमलीजामा पहनाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। यूपीएससी सिविल सेवा (मेंस) परीक्षा पास करने वाले प्रदेश के युवाओं को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को सिविल सेवा की अंतिम चयन प्रक्रिया में सहयोग देना है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। यह प्रोत्साहन राशि महापौर सम्मान निधि के अंतर्गत दी जाएगी। विभाग का कहना है कि इससे प्रतिभाशाली छात्रों को तैयारी के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी जिससे वे इंटरव्यू स्तर तक और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
महापौर सम्मान
निधि से मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में रहने वाले उन अभ्यर्थियों को जो यूपीएससी मेंस परीक्षा पास करते हैं, उन्हें ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि ‘महापौर सम्मान निधि’ के माध्यम से प्रदान की जाएगी जो नगरीय प्रशासन के विशेष कोष से चलाई जाती है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply