अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति ने पहलगाम में आतंकी हमला कर निर्दोष लोगों को हत्या किए जाने के विरोध में समाज के प्रतिनिधि एकत्र होकर आतंकवाद के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर मृतात्माओं की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर सभी को श्रद्धांजलि दी गई तथा मोमबाी जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामू घोष ने आतंकी घटना का घोर निंदा करते हुए सरकार से अपील किया है कि इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाए सरकार जो भी कार्रवाई करेगा बंग समाज सरकार के फैसले के साथ है। सभा को शिव शंकर दास,सुशांत घोष,पुलिन मंडल,बासु सरदार, सुमन सिकदार, अरुण बनिक,हरिदास महलदार ने भी संबोधित कर आतंकवादी घटना का तीव्र निंदा करते हुए कठोर कार्यवाही की आवश्यकता पर जोर दिया तथा शोक संतप्त परिवारों को सरकार का सहयोग मिलने की उम्मीद जताई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन शैलेंद्र मंडल ने किया। छाीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से निरंजन विश्वास,गोपाल हालदार,जगदीश मंडल,विजय राय, सुदाम सरकार,नरेश विश्वास,कमल चौधरी,राजू घोष,अमित जैन,दिलीप घोष, संजय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur