Breaking News

अम्बिकापुर@एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में होगी महत्वपूर्ण बैठक

Share

अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। दिनांक 26 अप्रैल 2025 को एक राष्ट्र,एक चुनाव अभियान के तहत मंडल, विधानसभा एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संकल्प भवन,भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में किया जाएगा।
यह बैठक कार्यक्रम संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी के मुख्य आतिथ्य एवं विधायकगण की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी,जिसमें अभियान की रूपरेखा, जिम्मेदारियां एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष,मंडल संयोजक,सह-संयोजक,जिला पदाधिकारी,मंडल प्रभारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री,जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित है।
अभियान के जिला संयोजक मधुसूदन शुक्ला ने सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे शाम 4ः00 बजे भाजपा कार्यालय, संकल्प भवन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply