Breaking News

रायगढ़@ सेक्स रैकेट का खुलासा

Share

रायगढ़,19 अप्रैल 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। खरसिया में देह व्यापार के दो अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है। जहां एक लॉज से 4 कपल को पकड़ा गया वहीं एक सूने मकान से 3 महिलाओं और एक युवक को पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के साथ मिलकर लॉज संचालक कमरे उपलब्ध कराता था। इसे सिर्फ 20-25 मिनट के लिए मुहैया कराया जाता था। फिलहाल पुलिस लॉज के रजिस्टर में एंट्री की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply