कोंडागांव,11 अप्रैल 2025 (ए)। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार बस ने कोंडागांव में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइकों और पैदल यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक ने ट्रैफिक सिग्नल की पूरी तरह अनदेखी की। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्ती में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक नियमों की कड़ी निगरानी हो और दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
बस ने बाइक सवार युवक को 20 मीटर तक घसीटा

कांकेर,11 अप्रैल 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल नेशनल हाईवे-30 पर लखनपुरी के पास यात्री बस और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां लापरवाही ने युवक की जिंदगी छीन ली। इस हादसे के बाद सड़क खून से सन गई। नेशनल हाईवे-30 पर लखनपुरी के पास बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सड़क की दूसरी तरफ सामने से आ रही यात्री बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के आगे के हिस्से में बुरी तरह घुस गई। घटनास्थल पर ही युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur