Breaking News

बीजापुर@ माओवादियों की साजिश नाकाम

Share

कोबरा 204 ने 4 प्रेशर आईईडी बरामद कर किए नष्ट…
बीजापुर,10 अप्रैल 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के नापाक इरादों को सुरक्षा बलों ने एक बार फिर ध्वस्त कर दिया है। कोबरा 204 की टीम ने एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान भीमाराम कैंप से 2 किलोमीटर दूर पुसगुफा की ओर माओवादियों द्वारा बीयर बॉटल में छिपाए गए 4 प्रेशर आईईडी बरामद किए और उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से माओवादियों की बड़ी साजिश को विफल करने में सफलता मिली है।
जेटीएफ कैंप भीमाराम से पुसगुफा की ओर रवाना हुई कोबरा 204 की टीम ने गुरुवार को अपनी नियमित एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान टीम को बीयर बॉटल में लगाए गए 4 प्रेशर आईईडी मिले, जिन्हें माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किया था। कोबरा टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही इन विस्फोटकों को नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@बिजली बिल पर कांग्रेस का हल्लाबोल, CSPDCL कार्यालय का घेराव,मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Share विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस,कहा…महंगाई से त्रस्त जनता …

Leave a Reply