- 74 किलो गांजा की कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है,गांजा तस्कर चढ़ गए 74 किलो गांजा के साथ पुलिस के हत्थे
- गांजा तस्कर बहादुर राम कुर्रे एवं योगेश कुमार कुर्रे 74 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार
- न्यु स्कार्पियो एन में पुलिस की लाल नीली बत्ती लगाकर कर रहे थे गांजा तस्करी
- उडीसा संबलपुर क्षेत्र से तस्करी कर लाया जा रहा था गांजा…गिरफ्तार आरोपी थाना पटना क्षेत्र का पुराने गांजा तस्कर
- गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर पूर्व में भी जा चुके हैं जेल
- स्कॉर्पियो में पुलिस की नीली लाल बत्ती लगाकर गांजा तस्करी को दे रहे थे अंजाम
- 11 लाख रूपये कीमती 74 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोरिया पुलिस को मिली बडी सफलता

-रवि सिंह-
कोरिया,04 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पटना पुलिस को गांजा तस्करी मामले में बहुत बड़ी सफलता मिली है,74 किलो गांजे के साथ दो तस्कर एक स्कॉर्पियो वाहन जिनकी कुल कीमत 30 लाख से ज़्यादा बताई जा रही है कि जप्ती पुलिस ने की है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संबलपुर उड़ीसा से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में खपाने के लिए लाया जा रहा है,पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए डुमरिया नाका पर घेराबंदी की जिसपर एक स्कॉर्पियो वाहन जिसमें पुलिस की नीली लाल बत्ती लगी हुई थी पुलिस को घेराबंदी के दौरान नजर आई जिसको रोककर और जांच करने पर दो लोग उसमें सवार मिले वहीं पीछे गाड़ी के खोलकर जांच करने पर 74 किलो गांजा पुलिस को प्राप्त हुआ। पटना पुलिस की यह बहुत बड़ी सफलता है वहीं बताया जा रहा है कि पकड़े गए गांजा तस्कर पहले भी इसी मामले में जेल जा चुके हैं। मादक पदार्थ गांजा और स्कॉर्पियो वाहन की कीमत 30 लाख से ज्यादा बताई जा रही है जिसकी जप्तीकी गई है। पटना क्षेत्र मादक पदार्थों के बिक्री के लिए काफी प्रसिद्ध हो चुका है। पटना क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है और गांजा सहित नशीली दवाओं का कारोबार इस क्षेत्र में काफी बड़े स्तर पर होता है ऐसी बातें सूत्रों द्वारा लगातार बताई जाती हैं,पटना थाना मादक पदार्थों के व्यवसाय के साथ अवैध कारोबार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है, कोयले की तस्करी भी यहां बड़े पैमाने पर होती है जिसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली हमेशा प्रश्नों में रही है।
उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू व पटना थाना प्रभारी विनोद पासवान की डुमरिया नाका में घेराबंदी से मिली सफलता
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला कोरिया में विगत दिनों से असामाजिक तत्वों के द्वारा दूसरे राज्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर कोरिया जिला में खपाये जाने की सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में व उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू की उपस्थिति में इस मामले को गम्भीरता से लेते हुये विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर दिनांक 03.04.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग न्यू स्कार्पियो एन में पुलिस की लाल नीली बत्ती लगाकर उड़ीसा संबलपुर से अवैध मादक पदार्थ गांजा का जखीरा अवैध रूप से परिवहन कर जिला कोरिया में खपाने हेतु लाया जा रहा है। इस सूचना पर विशेष टीम के प्रभारी निरी0 विनोद पासवान एवं हमराह स्टाफ द्वारा पटना क्षेत्रान्तर्गत डुमरिया नाका में घेराबंदी किया गया जिस पर सफेद रंग न्यू स्कार्पियो एन कं सीजी 04 क्यूसी 7406 नम्बर प्लेट जिस पर पुलिस की लाल नीली बत्ती लगे वाहन को रोककर तलाशी लेने पर वाहन में दो व्यक्ति थे, जिनका नाम पूछने पर वाहन चलाने वाला अपना नाम बहादुर राम कुर्रे आ.नन्द लाल कुर्रे उम्र 34 वर्ष सा. बरहोल थाना रामानुजनगर जिला सुरजपुर तथा आगे सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम योगेश कुमार कुर्रे आ. घरमपाल कुर्रे उम्र 40 वर्ष सा बुडार खालपारा थाना पटना जिला कोरिया का होना बताये। वाहन को उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू की उपस्थिति में अच्छे से खोजबीन करने पर स्कार्पियो वाहन के पीछे चार बोरी में 74 किलो 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखे थे। जिसका बाजार मुल्य 1116750 (ग्यारह लाख सोलह हजार सात सौ पच्चासं) रूपये है। तस्करी में परयुक्त न्यू स्कार्पियो वाहन का मूल्य 200000 रूपये है। कुल जुमला रकम 3100000 (ईक्तीस लाख रूपये) का बरामद होने पर आरोपी के विरूद्ध थाना पटना में अप0 कं0 78/25 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पूर्व अपराधिक रिकार्ड पकडे गये दोनो आरोपी पूर्व में पटना थाना के अपराध कमांक 07/20, एवं 06/20 धारा 20 सी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
स्कॉर्पियो वाहन में पुलिस जैसी लाल नीली बत्ती लगाकर करते थे गांजा तस्करी जिससे पुलिस के हांथ न लगे
गांजा तस्कर इतने शातिर थे की पुलिस को चकमा देने के लिए बहुत अच्छी तरकीब निकाल रखी थी उन्होंने,लगभग पुलिस विभाग में स्कॉर्पियो बोलेरो जैसे ही वाहन चल रहे हैं सभी में नीली लाल बत्ती लगी हुई है इसी वजह से गांजा तस्करों ने भी इस काम के लिए स्कॉर्पियो वाहन को चुना और उसमें नीली लाल बत्ती लगा दी ऐसा लग रहा था कि वह वाहन पुलिस विभाग के लिए अधिकृत है पर पुलिस की मुखबिरी इतनी अच्छी थी कि तस्कर इस बार 74 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार हो गए।
लंबे समय से कर रहे थे गांजे की तस्करी
दो गांजा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है यह लंबे समय से इस काम को अंजाम दे रहे थे कई बार इन्होंने बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी की हर बार यह अपना प्लान बदल-बदल कर गांजा की तस्करी के मामले को अंजाम दिया करते थे इस बार भी उन्होंने एक स्कॉर्पियो वाहन को इस काम के लिए चूना और उसमें पुलिस की गाडि़यों में लगने वाले नीली लाल बाी का उपयोग किया ताकि किसी को भी यह ना लगे की इस वाहन में गांजा है और ना ही इस वाहन को कोई चेक करेगा कहीं ना कहीं बाहर की गाडि़यां अधिकृत पुलिस विभाग में होना ही इन गांजा तस्करों के लिए सोने पर सुहागा वाली बात साबित हो रही है, जिसका वह उपयोग करके बड़े स्तर पर गांजा की तस्करी कर रहे थे जिनके मनसूबे पर पटना थाना प्रभारी ने पानी फेर दिया जब यह गिरफ्तार हुए तो यह भी पता लगा कि इससे पहले भी यह गांजा तस्करी मामले में जेल जा चुके हैं।
कार्यवाही में ये रहे शामिल
समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पटना निरी.विनोद पासवान,सउनि. लवांग सिंह, प्रआर अरविन्द कौल,आर सजल जायसवाल,आर.रामायण सिंह,आर.अमल कुजूर,आर प्रदीप साहू,आर.राघवेन्द्र पुरी,आर.शिवम सिन्हा,आर.समीर जायसवाल,आर.अंकित जायसवाल,आर.लालता राजवाडे व अन्य पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur