Breaking News

कोरबा,@स्व. संतोष बगडिया की स्मृति में जिला अस्पताल में किया गया वाटर फ्रिज लोकार्पित

Share


कोरबा,01 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। कोरबा नगर में संचालित जिला चिकित्सालय में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा के तत्वाधान में कोषाध्यक्ष राजेश बागडिया द्वारा स्व. संतोष बगडिया की स्मृति में बागडिया परिवार द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीज के लिए वाटर फ्रिज दान दिया गया। जिसका लोकार्पण जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा रेड क्रॉस सोसाइटी जिला कोरबा के सचिव डॉ. एस.एन. केसरी द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमेन आर.पी. तिवारी, प्रबंध कार्यकारिणी तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य मोहम्मद यूनुस, रवि प्रकाश बागडिया तथा डॉ. डी. पटेल आदि उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एन केसरी ने बताया कि कोरबा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आए दिन जनहित के कार्य किए जा रहे हैं जो सराहनीय है खासकर जिला अस्पताल में अब तक मरीजों को पीने के लिए तीन वाटर फ्रिज मुहैया कराया जा चुका है, जो सेवा भाव का उत्कृष्ट कार्य है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply