Breaking News

कोरबा,@राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

Share

कोरबा,17 मार्च 2025 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बादाम के पौधे लगाए। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं तापमान मे बड़ोंारी को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा भरा बनाने सभी को अपने आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। महामहिम श्री रमेन डेका ने कहा की पेड़ हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं, यह न केवल प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि भावी पीढि़यों को स्वस्थ परिवेश भी प्रदान करते हैं। उन्होंने इस अभियान को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी नागरिकों को इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने को प्रेरित किया। इस अवसर पर कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। यह अभियान राज्यभर में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply