Breaking News

रायपुर/जशपुरनगर@जशपुर में पहली बार विमान उड़ान प्रशिक्षण

Share

@सीएम साय ने बढ़ाया एनसीसी कैडेट्स का हौसला…
@युवाओं के पायलट बनने का सपना अब होगा साकार…
रायपुर/जशपुरनगर,16 मार्च 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इतिहास रचा गया है, जहां पहली बार विमान उड़ान प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगडीह हवाई पट्टी पर 3 सीजी एयर स्मड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुभवों को सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जशपुर के युवाओं के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ अब पायलट बनने का सपना भी साकार करने की दिशा में राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जशपुर को प्राकृतिक संपदा से समृद्ध जिला बताते हुए कहा कि यहां काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और अब सेब की खेती भी हो रही है। इस दौरान उन्होंने माइक्रो लाइट एयर स्कवाड्रन विमान का निरीक्षण कर तकनीकी जानकारी भी हासिल की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply