Breaking News

कोरबा,@मुखौटे बेचने वालों पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई,3000 से अधिक मुखौटे जप्त

Share

कोरबा,12 मार्च 2025 (घटती-घटना)। होली पर्व के मद्देनज़र आम नागरिकों की सुरक्षा, महिला सम्मान और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा व्यापक सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चेहरा ढंकने वाले मुखौटों के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए कोरबा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 30 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए ख्हृस्स् की धारा 106 के तहत 3000 से अधिक मुखौटे जप्त किए गए हैं। मुखौटे पहनकर लूट, छीना-झपटी, महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी आपराधिक घटनाओं की संभावना को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर मुखौटा पहनकर न चलें और यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply