Breaking News

कोरबा@अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने चलाया बुलडोजर

Share


कोरबा,08 मार्च 2025 (घटती-घटना)। शहर की बेशकीमती शासकीय जमीनों पर बेजा कजा कर निर्माण कार्य करने वालों के कथित आरोपों पर नगर निगम द्वारा सख्त कार्यवाही का दौर एक बार फिर शुरु हो गया हैं। लोगों की शिकायत के आधार पर वार्ड नंबर चार राताखार में अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को निगम के तोडू दस्ते ने तोड़ दिया। बताया जा रहा हैं की कोरबा के निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही एक बार फिर से शुरु कर दी हैं। शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को निगम के तोड़ू दस्ते ने तोड़ दिया। मामला नगर निगम के वार्ड नंबर चार राताखार बस्ती का है। जहां के कुछ स्थानीय लोगों ने एक महिला द्वारा शासकीय जमीन पर कजा कर अवैध रुप से मकान बनाए जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद निगम का तोडू दस्ता मौके पर पहुंचा और बुलडोजर की सहायता से मकान को तोड़ दिया। मकान को नहीं तोड़े जाने की महिला ने काफी मिन्नतें की लेकिन निगम ने उसकी एक ना सुनी और मकान को तोड़ दिया।


Share

Check Also

खड़गवां@ जल जीवन मिशन या ‘जल इंतजार मिशन’?

Share दो साल से अधूरी पानी टंकी बनी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए खतराकरोड़ों …

Leave a Reply