Breaking News

कोरबा@दिनदहाड़े नकाबपोसो ने कार का शीशा तोड़ ले उड़े डेढ़ लाख रूपए,जांच मे जुटी पुलिस

Share


कोरबा,02 मार्च 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले मे उस वक¸्त सनसनी फैल गई जब नकाबपोसो ने एक ट्रांपोर्टर के कार का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख रूपए ले उड़े। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग का है जहा बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा के पीडीएस ट्रांसपोर्टर शैलेंद्र शर्मा की कार का शीशा तोड़कर बदमाश 1.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए है । इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया वही,पुलिस महकमा अलर्ट हो कर मामले की जांच सुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि तुलसी नगर निवासी शैलेंद्र शर्मा टीपी नगर स्थित ढ्ढष्ठख्ढ्ढ बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर निकले थे। उन्होंने निहारिका स्थित एक व्यापारी को 50,000 रुपये दिए, जबकि बाकी 1.5 लाख रुपये उन्होंने कार में रख दिए, जैसे ही वह मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग पर पहुंचे, दो नकाबपोश बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और रकम लेकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।
उपरोक्त घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर एवं सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है साथ ही शहर से बाहर जाने वाले सभी सड़को पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने इलाके में लगे ष्टष्टभ्ङ्क फुटेज खंगालने शुरू कर दिए, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। एक ओर जहाँ दिनदहाड़े इस लूट की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीँ पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply