Breaking News

अंबिकापुर@नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक को डीईओ ने किया सस्पेंड

Share

अंबिकापुर,05 मार्च 2025 (घटती-घटना)। नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। मामला लखनपुर लॉक के ग्राम गुमगरा खुर्द बस्ती पारा के प्राइमरी स्कूल का था। स्कूल में पदस्थ शिक्षक 24 फरवरी को नशे की हालत में स्कूल पहुंचा था।
जानकारी के अनुसार शैलेंद्र सिंह पोर्ते लखनपुर लॉक के गुमगरा खुर्द बस्ती पारा के प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। वह अक्सर शराब सेवन कर स्कूल आता था और बच्चों के साथ मारपीट भी करता था। 24 फरवरी को भी वह शराब सेवन कर स्कूल पहुंचा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और स्कूल का घेराव किया था। ग्रामीणों ने सहायक शिक्षक शैलेंद्र सिंह पोर्ते की शिकायत अधिकारियों से की गई थी। संकुल समन्वयक विनोद गुप्ता ने स्कूल पहुंचकर जांच की तो शिक्षक शैलेंद्र सिंह पोर्ते नशे की हालत में मिला। संकुल समन्वयक ने भी बताया था कि कई बार बीईओ ने उन्हें नोटिस जारी किया था और वेतन भी रोका गया था, लेकिन शिक्षक नहीं सुधरा। शिक्षक के खिलाफ जांच प्रतिवेदन मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा अशोक सिन्हा ने शराबी शिक्षक शैलेंद्र सिंह पोर्ते को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उदयपुर अटैच किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी..10 अवकाश घोषित

Share रायपुर,28 अक्टूबर 2026 । छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की सूची …

Leave a Reply