Breaking News

कोरबा,@कांग्रेस पार्षदों ने महिला सांसद का मंच पर फोटो ना लगाने से हुए नाराज जताया विरोध

Share

कोरबा,03 मार्च 2025 (घटती-घटना)। कोरबा नगर निगम के लिए महापर्व सहित निर्वाचित पार्षद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सीएसईबी मैदान में रखा गया था, जहां कांग्रेस पार्षदों ने इस आयोजन का बहिष्कार कर दिया और निगम कार्यक्रम को भाजपा का कार्यक्रम बनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पार्षद एवं वरिष्ठ नेता मुकेश राठौर ने बताया कि हमारी पार्टी की महिला सांसद को विशिष्ट अतिथि बनाने के बाद भी उनका फोटो कार्यक्रम स्थल एवं मंच के फ्लेक्स पर नहीं लगाया गया जो की एक महिला का सरासर अपमान है, भाजपा के लोग महिलाओं की सम्मान की बात तो करते हैं लेकिन एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि से ऐसा व्यवहार उचित नहीं, जिसका विरोध करते हुए हम सब शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर रहे हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply