Breaking News

कोरबा@ठेले एवं कई वाहनो को टक्कर मारते हुए रफू चक्कर हुए थार जीप चालक को पुलिस ने सिखाया सबक

Share


कोरबा,03 मार्च 2025 (घटती-घटना)। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र मे रविवार की रात एक थार जीप के चालक द्वारा अंधाधुंन वाहन चलाने की वजह से कई लोगों की जान मूसीबत मे आते आते बची। बताया जा रहा है गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पान ठेले को टक्कर मारते हुए कई ठेले और दो पहिया वाहन को क्षति पहुंचाते हुए वह फरार हो गया था। कोरबा पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए,आरोपी थार चालक को हिरासत में लेकर उसका जुलूस निकाला। वहीं बी एन एस 308-आपराधिक मानव वध करने का अपराध दर्ज कर 40 हजार का जुर्माना भी लगाया गया हैं। यह घटना टीपी नगर क्षेत्र में इंडियन कॉफी हाउस से प्रेस काम्प्लेक्स की तरफ जाने वाले आंतरिक मार्ग पर रविवार रात कहर बरपाने वाला कोयला कारोबारी गेवरा दीपका निवासी राहुल यादव पिता मकर ध्वज यादव गृह क्षेत्र सिवान (बिहार ) जो की विगत 15 साल से अपने चाचा लल्लन यादव के यहाँ दीपका मे राह रहा था, द्वारा थार जीप क्रमांक ष्द्द12 ख्छ्व 5038 को चलाया जा रहा था व शराब के नशे में धुा था। प्रत्यक्षदर्शीयों द्वारा बताया गया है कि ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्सी स्टैंड के पास जीप स्टार्ट कर आगे बढ़ते ही उसका नियन्त्रण हट गया और स्पीड से ठेले को तोड़ते हुए दूसरी तरफ के दुकान और खड़े वाहनों को टक्कर मारते सीधे कुसमुंडा की ओर भाग निकला। टीपी नगर में हादसे की वजह से जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ टायर भी फट गया, लेकिन चालक ने उसी हालत में एलॉय व्हील पर गाड़ी दौड़ाते हुए कुसमुंडा अपने ऑफिस तक गया है और फिर वहां से उसी हालत में जीप लेकर फिर फरार हो गया। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही उक्त वाहन की खोज बिन करने लगे एवं उक्त वाहन और चालक को दीपका क्षेत्र से धर दबोचा गया। पुलिस ने उक्त कृत्य के लिए चालक पर बी एन एस धारा 308 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करने के साथ साथ मोटरव्हीकल एक्ट के अंतर्गत भी धाराएं लगाएगी साथ ही 40000/- का जुर्माना चालक पर लगाते हुए पुलिस ने घटना स्थल पर थार चालक का जुलुस निकाला,जिसे देखने लोगों की भीड़ जुट गई। कोरबा के आमजनों ने पुलिस की इस त्वरित और कड़ी कार्यवाही पर प्रशंसा जाहिर की है।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply